भारत केसरी डाट काम राजस्थान में विभिन्न मुद्दों को लेकर संचालित की जा रही संस्था गांधी जन कल्याण संस्थान की एक योजना है।
यह इंटरनेट के माध्यम से देश विदेश की खबरों को उपभोक्ताओं तक मुफ्त में पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर शुरू की गई है । इस योजना के जरिये समूचे भारत देश को एकसूत्र में पिरोने का लक्ष्य लिया गया है। भारत केसरी ना केवल खबरों के आदान प्रदान हेतु समूचे देश भर में लाखों लोगों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली मुफ्त सेवा है अपितु यह एक मिशन भी है। देश में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार और अन्याय जैसे मुद्दों के खिलाफ एक सख्त आवाज है।
भारत केसरी द्वारा यह मुहिम सन 2008 में राजस्थान के पूर्वी सिंह द्वार भरतपुर से शुरू की गई थी । राजस्थान के भरतपुर जिले से शुरूआत करके भारत केसरी अब देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी पकड़ बनाते हुये गांधी जन कल्याण संस्थान के विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरन्तर अग्रसर हो रहा है।
भारतकेसरी ही एकमात्र ऐसी न्यूज पोर्टल है जिसने सबसे पहले इस क्षेत्र में पूर्णतया इलैक्ट्रोनिक समाचार पत्र के क्षेत्र में कदम रखा । आज एक साथ लाखों उपभोक्ताओं द्वारा हर रोज पढ़ा जाने वाला भारतकेसरी समाचार पत्र इंटरनेट उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हो चुका है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा ताजा समाचार उसी दिन उपभोक्ता को बिना किसी शुल्क प्रदान किये मुफ्त में उपलब्ध कराये जाते हैं।