रविवार, 5 सितम्बर, 2010
आईएएस दंपति ने शेयरों में लगाए 300 करोड़ रुपये
| More
मध्य प्रदेश देश के बीमारू राज्यों में गिना जाता है। यहां सरकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए पैसे की कमी होती है। अब सामने आया है कि कुछ महीनों पहले भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए मध्य प्रदेश कैडर के ही एक आईएएस दंपति ने शेयर बाजार में 300 करोड़ रुपये लगाए हैं।

अरविंद जोशी और इनकी पत्नी टिनू जोशी दोनों आईएएस हैं। दोनों का महीने का वेतन दो लाख रुपये भी नहीं होगा, लेकिन एनडीटीवी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों ने बताया कि दोनों ने मिलकर पिछले तीन साल में 300 करोड़ रुपये शेयर मार्केट में लगाए हैं।

अरविंद जोशी जेल और संसदीय मामलों के सचिव रहे हैं और टिनू जोशी महिला और बाल कल्याण की पूर्व सचिव...दोनों ने एसटीडी चार्टर्ड कैपिटल मार्केट लिमिटेड के जरिए ये पैसा शेयर बाजार में लगाया। अरविंद जोशी पर आरोप हैं कि इन्होंने कई बड़ी कंपनियों के हजारों की संख्या में शेयर खरीदे हैं। फरवरी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दोनों अफसरों के यहां छापे मारे, तब तीन करोड़ की नकदी, 50 लाख के जेवरात के अलावा तीन करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसियां भी बरामद हुई। इनके लॉकर से कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। तब से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जांच कर रहा है, लेकिन इनके खजाने का कोई ओर-छोड़ ही पता नहीं चल रहा है।

| More
आपके अनुसार इस लेख को पहली बार वोट दें
पाठकों की राय
आपकी राय
कृपया अपना ई-मेल आईडी डालें :    
आपकी राय : 

Gourav Katara को संदेश लिखें
कृपया अपना ई-मेल आईडी डालें  
  आपका संदेश :         Type in (Press Ctrl+g to toggle)
 
लेखक के बारे में

Gourav Katara
Jaipur
rajasthan
India

लेखक की पूरी जानकारी देखें
अगर आप उक्त लेखक के नियमित पाठक बनना चाहते हैं तो अभी अपना ई-मेल यहां लिखें
 

शुरु करें
Advertisement
Advertisements
Special Editorial

आखिर क्यों नहीं मिल रहा निरूपमा को न्याय

क्या जाति से बाहर शादी की चाहत किसी की जिन्दगी छीन सकती है। स्वतंत्र भारत में यह कैसी स्वतंत्रता है जहां जीते जी तो न्याय मिल ही नहीं सका परन्तु मरने ...

Now Playing
Advertisement
Opinion Poll
बढ़ती महगाई का ज़िम्मेदार आख़िर कौन ?


सर्वाधिकार सुरक्षित ©2010 www.Bharatkesari.com
Site Designed and Developed by Usys International Services