मंगलवार, 7 सितम्बर, 2010
कॉमनवेल्थ गेम्स में पैसे की गड़बड़ी नहीं : कलमाड़ी
| More
कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमेन सुरेश कलमाड़ी ने खेलों की तैयारी में भ्रष्टाचार के आरोपों से खुद को अलग बताया है।

खेलों की आयोजन समिति का नेतृत्व कर रहे सुरेश कलमाड़ी ने कई आरोपों पर सफाई दी, लेकिन कंस्ट्रक्शन के बारे में बोले कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि सीवीसी की रिपोर्ट में स्टेडियम के कंस्ट्रक्शन में अनियमितता के आरोप हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने जिन घोटालों की बात कही है, उन्हें सुरेश कलमाड़ी मनगढ़ंत बता रहे हैं। कलमाड़ी ने कहा कि ब्रिटेन की एक कंपनी पर टैक्स चोरी की जांच हो रही है, लेकिन इसमें कॉमनवेल्थ आयोजन समिति का दामन साफ है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति को जल्दी ही स्टेडियम सौंपे जाने हैं। जिसने स्टेडियम बनाए हैं, उनको इन घोटालों की सफाई देनी चाहिए। कलमाड़ी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने भुगतान के लिए आवश्यक सभी वित्तीय नियमों का पालन किया और उसके भुगतान पूरी तरह पारदर्शी हैं। उन्होंने ब्रिटेन से इस मामले में जांच के लिए कोई पत्र मिलने से इनकार किया।

कलमाड़ी ने कहा कि देश को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना अच्छी शुरुआत रही और इसका अंत भी बढ़िया होगा। इससे पहले कॉमनवेल्थ खेलों में गड़बड़ियों के आरोपों पर अब खेलमंत्री ने भी अपना मुंह खोला है। खेलमंत्री एमएस गिल ने कहा कि आरोपों की जांच चल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि देश के लोगों को इस बारे में जानने का हक है। उन्होंने कहा कि हमारा सारा जोर इस वक्त इन खेलों पर है और सरकार की हर बात पर नजर है। उन्होंने ये भी कहा कि इस बारे में संसद में भी जवाब दिया जाएगा।

| More
आपके अनुसार इस लेख को पहली बार वोट दें
पाठकों की राय
आपकी राय
कृपया अपना ई-मेल आईडी डालें :    
आपकी राय : 

Gourav Katara को संदेश लिखें
कृपया अपना ई-मेल आईडी डालें  
  आपका संदेश :         Type in (Press Ctrl+g to toggle)
 
लेखक के बारे में

Gourav Katara
Jaipur
rajasthan
India

लेखक की पूरी जानकारी देखें
अगर आप उक्त लेखक के नियमित पाठक बनना चाहते हैं तो अभी अपना ई-मेल यहां लिखें
 

शुरु करें
Advertisement
Advertisements
Special Editorial

आखिर क्यों नहीं मिल रहा निरूपमा को न्याय

क्या जाति से बाहर शादी की चाहत किसी की जिन्दगी छीन सकती है। स्वतंत्र भारत में यह कैसी स्वतंत्रता है जहां जीते जी तो न्याय मिल ही नहीं सका परन्तु मरने ...

Now Playing
Advertisement
Opinion Poll
बढ़ती महगाई का ज़िम्मेदार आख़िर कौन ?


सर्वाधिकार सुरक्षित ©2010 www.Bharatkesari.com
Site Designed and Developed by Usys International Services