रविवार, 5 सितम्बर, 2010
राहुल ने सूइसाइड की धमकी दी: पायल रोहतगी
| More
 राहुल ने सूइसाइड की धमकी दी: पायल रोहतगी
अपने पिता और बीजेपी के दिग्गज नेता प्रमोद महाजन की मौत के बाद से ही गलत कारणों से सुर्खियों में रहने वाले राहुल महाजन का फिलहाल विवादों से पीछा छुटते नहीं दिख रहा है। पत्नी डिंपी के मारपीट के आरोप लगाने के बाद राहुल ने पूर्व गर्लफ्रेंड पायल रोहतगी को फोन करके कहा था कि अगर तुमने मुझे नहीं अपनाया तो मैं सूइसाइड कर लूंगा। पायल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार दोपहर राहुल ने लैंडलाइन पर कॉल करके मेसेज छोड़ा था कि वह सूइसाइड कर लेगा। इस बीच पायल ने यह भी खुलासा किया है कि राहुल ने उन्हें भी पीटा था। राहुल पर इसी तरह का आरोप उनकी पत्नी डिंपी ने भी लगाया है। इससे पहले राहुल की पहली पत्नी श्वेता भी इसी तरह का आरोप लगा चुकी हैं।

पायल रोहतगी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि राहुल महाजन ने उन्हें कई बार पीटा है। पायल का कहना है कि एक बार राहुल ने उनका सर दीवार पर दे मारा था। इसकी वजह से उनका सिर फट गया था और काफी खून बहा था। पायल का ये भी कहना है कि राहुल महाजन ने एक बार उन्हें फोन न उठाने के वजह से भी पीटा था। पायल ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि जब राहुल महाजन किसी लड़की को पसंद करता है तो उसे दिन में 200 कॉल करता है, लेकिन जब वह गुस्सा होता है तो बेहद खतरनाक हो जाता है। पायल का यह भी कहना है कि राहुल ने शादी के बाद भी उसे लगातार मेसेज किए। मेसेज में वो पायल से फिर से सबकुछ ठीक करने के लिए कहता था।

| More
आपके अनुसार 5 मत :1 मतदाताओं द्वारा
पाठकों की राय
आपकी राय
कृपया अपना ई-मेल आईडी डालें :    
आपकी राय : 

Gourav Katara को संदेश लिखें
कृपया अपना ई-मेल आईडी डालें  
  आपका संदेश :         Type in (Press Ctrl+g to toggle)
 
लेखक के बारे में

Gourav Katara
Jaipur
rajasthan
India

लेखक की पूरी जानकारी देखें
अगर आप उक्त लेखक के नियमित पाठक बनना चाहते हैं तो अभी अपना ई-मेल यहां लिखें
 

शुरु करें
Advertisement
Advertisements
Special Editorial

आखिर क्यों नहीं मिल रहा निरूपमा को न्याय

क्या जाति से बाहर शादी की चाहत किसी की जिन्दगी छीन सकती है। स्वतंत्र भारत में यह कैसी स्वतंत्रता है जहां जीते जी तो न्याय मिल ही नहीं सका परन्तु मरने ...

Now Playing
Advertisement
Opinion Poll
बढ़ती महगाई का ज़िम्मेदार आख़िर कौन ?


सर्वाधिकार सुरक्षित ©2010 www.Bharatkesari.com
Site Designed and Developed by Usys International Services