छतरपुर(रवि गुप्ता)। मध्यप्रदेश के बुन्देलखण्ड के छतरपुर जिले में एक बार फिर फर्जी चिटफंड कम्पनी रूपये लेकर भूमिगत हो गयी। जयपुर की चिटफंड कम्पनी के नाम से मासूम बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने वाले विपिन नायक, त्रिवेणी प्रसाद दूबे, निजामुद्दीन खान पर ठगी के शिकार युवकों के बार-बार प्रयासों के बावजूद कोई कार्यवाही नजर नही आ रही है। मामले की शिकायत डीआईजी आरएस मीणा से की गयी थी। तब उन्होने कहा था कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाही की जायेगी।
जिले में ओम गनेश कन्सलटेन्ट एण्ड मार्केटिंग इण्डिया प्रा.लि. जयपुर की एक कम्पनी जिले में लाये और यह के बेरोजगार युवकों को नौगाव के ऊषा पैलेस लाज में र्मीटिग कर बताया कि यह कम्पनी का जयपुर में बकरी पालन का कार्य करती है और इसका चांदी का व्यवसाय भी है कम्पनी पैसा इन व्यवसायों में लगा देती है और तीन साल बाद दौ गुना वापिस कर दिया जायेगा। कम्पनी मे सबसे छोटी किस्त 5799 रू की थी जो 3 वर्ष 6 माह बाद 10000 करके वापिस कर दगी। और अपने पैसे के साथ जो भी कम्पनी में और पैसा लगवायेगा उसे कमीशन एवं कमीशन के अलावा पुरस्कार अतिरिक्त मिलेगा।
उक्त कम्पनी जयपुर से पंजीबद्व है और इसका रजिस्ट्रेशन नं. 542769 एवं 1001403 एवं कम्पनी का पेन नं. ।।ठब्00554भ् शहर में कम्पनी लाये इन लोगों ने बताया कि हम कम्पनी के एमडी से मिल चुके है हमें कम्पनी के बारे में पूरी जानकारी है आपसे जो पैसा लिया जायेगा उसका बॅण्ड आपकों दिया जायेगा। पैसे की वापिसी की पूरी जिम्मेबारी हमारी होगी। शुरूवाती स्तर पर 17 लोगों का 98600 रू विपिन नायक को दिया गया इसके बदले में विपिन नायक ने बताया कि इतने पैसे पर ही कम्पनी एम.डी ने गाड़ी फायनेन्स कराने के लिए पैस दिये है। इस पर दो लाख का काम और किया गया पर बदले में 77800 का बॅंाण्ड और दिये गये। इसी क्रम में 10 लाख रूपये और खाते में डाले गये। इस राशि के बॅांण्डों के बारे में जब विपिन नायक त्रिवेदी और निजामुद्दीन पहले तो झूठे आश्रसन और बाद में गाली गलौच करने लगे और विपिन नायक द्वारा पैसा लगाने वाले युवकों जान से मारने की धमकी देने लगे।
एलआईसी से सम्बद्वता का दिलाया भरोसा
आरोपियों ने अपने पेम्फेट और ब्रासर पर एलआईसी लिख रखा था उनका कहना है हम एलआईसी से सम्बद्व है इस पर शिकार उपभोक्ताओं ने उन पर आसानी से भरोसा कर लिया।
कोतवाली में दर्ज है मामला
विपिन नायक तनय जगतराज त्रिवेदी दुबे और नवी वक्ष खान पर सिटी कोतवाली में स्वतंत्र पत्रकार सोमेश सिंह की शिकायत पर धोकाधड़ी का मामला दर्ज है।