रविवार, 5 सितम्बर, 2010
मुझे मारने के लिए सीपीएम ने बनाया आत्मघाती दस्ता: ममता
| More
 मुझे मारने के लिए सीपीएम ने बनाया आत्मघाती दस्ता: ममता
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि सीपीएम उन्हें खत्म करने की साजिश रच रही है और इसके लिए वह एक आत्मघाती दस्ता बना रही है। ममता ने सीपीएम पर यह आरोप भी लगाया कि वह राजनीतिक रूप से उनका मुकाबला नहीं कर पा रही है।

ममता ने कहा, 'सीपीएम एक बैठक की है और इसमें मुझे खत्म करने की साजिश रची है।' उन्होंने कहा कि ऐसी बैठक हुई है और आप इसकी जांच कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान सीपीएम ने उन्हें खत्म करने के लिए एक आत्मघाती दस्ता बनाए जाने पर चर्चा की और कहा कि इसके लिए जरूरी धन दिया जाएगा। ममता ने दावा कि उन्हें इस बात की सूचना है और वह समझती हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार भी इसे जानती है। उन्होंने कहा, 'सीपीएम के मंत्री और नेता मेरी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। वे मेरी गतिविधियों के बारे में जांच कर रहे हैं। मुझे मारने के लिए साजिश रची जा रही है।' केंद्रीय रेलमंत्री ने सवाल किया, 'यह सच्ची राजनीति है ? वे राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकते। वे कायर हैं।' उन्होंने यह भी दावा किया कि सीपीएम ने एक आत्मघाती दस्ता तैयार किया है जो मेरी और तृणमूल युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शुभेन्दु अधिकारी की हत्या करना चाहता है।' लेकिन वह कैसे यह सब जानती हैं? इस पर ममता ने जवाब दिया, 'सीपीएम क्यों पश्चिमी मिदनापुर में अपने सशस्त्र कैडरों के इतने अधिक कैंप स्थापित कर रही है ? क्योंकि वे मुझे मारना चाहते हैं।'

| More
आपके अनुसार इस लेख को पहली बार वोट दें
पाठकों की राय
आपकी राय
कृपया अपना ई-मेल आईडी डालें :    
आपकी राय : 

Gourav Katara को संदेश लिखें
कृपया अपना ई-मेल आईडी डालें  
  आपका संदेश :         Type in (Press Ctrl+g to toggle)
 
लेखक के बारे में

Gourav Katara
Jaipur
rajasthan
India

लेखक की पूरी जानकारी देखें
अगर आप उक्त लेखक के नियमित पाठक बनना चाहते हैं तो अभी अपना ई-मेल यहां लिखें
 

शुरु करें
सम्बन्धित लेख
Advertisement
Advertisements
Special Editorial

आखिर क्यों नहीं मिल रहा निरूपमा को न्याय

क्या जाति से बाहर शादी की चाहत किसी की जिन्दगी छीन सकती है। स्वतंत्र भारत में यह कैसी स्वतंत्रता है जहां जीते जी तो न्याय मिल ही नहीं सका परन्तु मरने ...

Now Playing
Advertisement
Opinion Poll
बढ़ती महगाई का ज़िम्मेदार आख़िर कौन ?


सर्वाधिकार सुरक्षित ©2010 www.Bharatkesari.com
Site Designed and Developed by Usys International Services